कार ऐक्सिडेंट में शबाना आजमी हुई घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

मुंबई, बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। यहां पर शबाना आजमी की कार का ऐक्सिडेंट हो गया है। उनकी कार एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में ऐक्ट्रेस को काफी चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्‍तर भी सवार थे। हालांकि, उन्‍हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई है। यह दुर्घटना तब हुई उस समय हुई, जब वह पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई बता दें कि हाल में बॉलिवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया।

बांद्रा में जावेद अख्तर के बर्थडे की शानदार पार्टी दी गई। इस पार्टी में बॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियों ने ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button