कोरोना के खिलाफ अभियान में युवा कौशल विकास संगठन आया आगे

सचिव ने डीएम को ग्यारह हजार की चेक दी

हमीरपुर: डीएम को चेक देते मनोज कुमार

हमीरपुर। कोरोना कोविड-19 महामारी से निपटने हेतु इस महामारी से पीड़ित लोगों की सहायता हेतु आज युवा कौशल विकास संगठन मौदहा ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में ग्यारह हजार रूपये की सहायता राशि दान की गई है तथा उक्त धनराशि की चेक युवा कौशल विकास संगठन के सचिव मनोज कुमार ने जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को प्रस्तुत की है।

ज्ञात हो कि युवा कौशल विकास संगठन मौदहा, नेहरू युवा केंद्र में एक पंजीकृत संस्थान हैं। इस संस्थान द्वारा लांकडाउन में जरूरतमंद लोगों को मास्क, साबुन, राशन आदि भी बांटा गया है। इस संस्थान द्वारा वर्मी कंपोस्ट, नाडेप कंपोस्ट तथा कृषि संबंधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया जाता है। संस्थान द्वारा गोमूत्र से कीटनाशक भी तैयार किया जाता है।

जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने उक्त संस्थान को इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की है तथा सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु आभार प्रकट किया है।

लवलेश यादव। 

Back to top button