Home / बिज़नेस / गुरुवार के दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए कोरोना बना खतरा , 2000 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स

गुरुवार के दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए कोरोना बना खतरा , 2000 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स

 कोरोना वायरस के चलते भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन भी खौफनाक साबित होता दिख रहा है. दरअसल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2000 अंक से अधिक टूटकर 26 हजार अंक के नीचे आ गया. वहीं निफ्टी में भी 575 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. नुकसान के साथ निफ्टी 7,890 अंक पर पहुंच गया.

हालांकि, कारोबार के दो घंटे बाद बाजार में निचले स्तर से रिकवरी भी हुई, किन्तु शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो ये रिकवरी अस्थायी है. जानकारों का कहना है कि कारोबार के अंत में बिकवाली हावी हो सकती है. कारोबार के प्रारंभिक 15 मिनटों में BSE इंडेक्स पर सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इस दौरान बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और HCL सबसे ज्यादा नुकसान में थे. बता दें कि अफवाह के चलते बीते बुधवार को कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक के शेयर लगभग 33 फीसदी तक लुढ़क गए थे.

इस दौरान सबसे कम ​नुकसान वाले शेयरों में पावरग्रिड, सनफार्मा, एनटीपीसी, इन्फोसिस शामिल रहे . डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर जा पहुंचा. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 69 पैसे की गिरावट के साथ 74.95 के स्तर पर खुला.वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 74.26 के स्तर पर बंद हुआ था.

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com