Home / धर्म / चांदी का कड़ा पहनने से खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले, जानें किन राशियों के लिए होता है शुभ? 

चांदी का कड़ा पहनने से खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले, जानें किन राशियों के लिए होता है शुभ? 

ज्योतिष शास्त्र में धातुओं को महत्वपूर्ण माना गया है। जैसे- सोना, चांदी, तांबा और पीतल। ऐसा माना जाता है कि चांदी का कड़ा पहनने से व्यक्ति तन और मन संतुलित रहता है। चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है। अगर आपका भी मन शांत नहीं रहता है या जीवन में तनाव की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चांदी का कड़ा पहनना आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

इसको पहनने से आपके खुशियों से भरे दिनों की शुरुआत हो सकती है। वैसे तो चांदी (Silver Bracelet) के कड़े कोई भी पहन सकता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन राशियों के लिए चांदी का कड़ा किसी वरदान से कम नहीं है।

कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि राशि के जातकों के लिए चांदी का कड़ा पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। इसलिए इस राशि के जातकों को चांदी का कड़ा पहनने से मन स्थिर रहता है और तनाव दूर होता है।

वृषभ राशि
इसके अलावा वृषभ राशि के जातक भी चांदी का कड़ा पहन सकते हैं, क्योंकि वृषभ राशि के स्वामी के स्वामी शुक्र है और इस राशि के जातक भौतिक सुख-सुविधाओं के बेहद शौकीन होते हैं। जातकों को चांदी का कड़ा पहनने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और भाग्य चमक सकता है।

तुला और वृश्चिक
तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चांदी का कड़ा पहनना शुभ माना जाता है। इससे जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही शीतलता मिलती है।

चांदी का कड़ा पहनने के लाभ
चांदी का कड़ा पहनने से तनाव की समस्या कोसों दूर रहती है।
मानसिक शांति बनी बनी रहती है।
करियर और कारोबार में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।
धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

किस दिन पहनना चाहिए चांदी का कड़ा?
चांदी का कड़ा पहनने के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि सोमवार का दिन महादेव को प्रिय है। वहीं, चांदी का संबंध शुक्र (Venus) ग्रह से भी है। इसलिए शुक्रवार के दिन चांदी का कड़ा धारण करना उत्तम माना जाता है।

About Bhaskar Times

Check Also

Numerology: सोमवार से रविवार तक, कौन सा दिन है आपके लिए सबसे लकी? भाग्यांक से जानें अपना शुभ वार

6 सनातन परंपरा और अंक ज्योतिष (Numerology) में हर व्यक्ति के जीवन पर अंकों और …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com