छेड़छाड़ के विरोध में 13 साल के लड़के ने 11 साल की बच्ची चाकू से गोदा, मौत

स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का 9वीं कक्षा का छात्र है। वह पीड़िता के पास के ही इलाके में रहता है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह पिछले कुछ दिनों से उनकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

पश्चिम बंगाल में दक्षिणी कोलकाता के सोनारपुर इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11 वर्षीय बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाला 13वर्षीय एक लड़का है। आरोपी के हमले में घायल हुई लड़की रविवार को मौत हो गई। कुछ दिन पहले आरोपी ने पीड़िता के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी से परेशान होकर  13 वर्षीय मनचले ने किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अुनसार, घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी किशोर व एक 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया आरोपी युवक ने 7 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता जब स्कूल जा रही थी तब आरोपी ने रास्ते में रोककर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता साइकिल से अपने स्कूल जा रही थी। परिजनों ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी बच्ची तो सडक में घायल अवस्था में पड़ी है। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि उसके चेहरे पर चाकुओं के कई वार किए गए थे।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी लड़क पास के ही इलाके का रहने वाला है और वह 9वीं में पड़ता है। पिछले काफी समय से वह पीड़िता से छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़ित बहुत बुरी तरह से घायल थी जिससे पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button