झारखंड के जमशेदपुर में फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव

रांची। झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां 22 नए मरीज मिले थे, वहीं शुक्रवार को भी झारखंड में 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें हजारीबाग के छह, गढ़वा के चार, हजारीबाग के तीन तथा धनबाद व पूर्वी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। नए मरीजों में दो गर्भवती समेत तीन महिलाएं भी शामिल हैैं।

शेष सभी प्रवासी मजदूर हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं। गढ़वा के चार मरीजों में दो मरीज गर्भवती महिलाएं हैं। हजारीबाग के छह मरीजों में तीन पूर्व में मिले छह संक्रमित के साथ आए थे। सभी विष्णुगढ़ के बारा गांव के हैं। ये सभी मुंबई से बस से आए थे।

12 नए मरीजों के  मिलने के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। उधर, रांची में शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए। इन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 99 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

रांची की बात करें तो यहां 103 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 72 मरीज स्वस्थ हो चुके हैैं। वहीं शेष 17 मरीज बोकारो, धनबाद, हजारीबाग व गढ़वा समेत अन्य जिलों में स्वस्थ हुए हैैं। रांची जिले में अब कोरोना के 28 एक्टिव केस रह गए हैं।

Back to top button