Home / uncat / तेलंगाना के निजामाबाद में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 3.1

तेलंगाना के निजामाबाद में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 3.1

तेलंगाना के निजामाबाद में रविवार सुबह भूकंप का झटका लगा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप निजामाबाद से 120 किमी उत्तर पश्चिम में आया है।

5 किमी गहराई में आया भूकंप

जानकारी के मुताबिक, भूकंप रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर आया था। इसकी गहराई पांच किमी थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। भूकंप के झटके के बाद लोग सकपका गए। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

24 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में आया था भूकंप

इससे पहले, 24 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगे थे। कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप कम से कम 15 सेकंड तक रहा। इसका केंद्र नेपाल में था।

About Bhaskar Times

Check Also

प्रयागराज को करोंड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले-एकता का महायज्ञ है महाकुंभ

पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज ऋषि भारद्वाज की तपोभूमि है। यहां अक्षयवट की अमरता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com