आइआइटी मद्रास ने बुधवार को स्वदेशी तकनीक से निर्मित भारत का सबसे हल्का एक्टिव व्हीलचेयर ‘वाईडी वन’ लांच किया। अधिकारियों ने बताया कि वाईडी वन देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित मोनो ट्यूब रिजिड फ्रेम व्हीलचेयर है, जिसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ व्हीलचेयर के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
इस व्हीलचेयर को कारों, ऑटो या सार्वजनिक परिवहन में उठाना आसान
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार निर्मित वाईडी वन प्रत्येक उपयोगकर्ता के शरीर, मुद्रा और दैनिक गतिशीलता आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह से अनुकूलित है। केवल नौ किलोग्राम वजन वाले इस व्हीलचेयर को कारों, ऑटो या सार्वजनिक परिवहन में उठाना, संभालना और रखना आसान है।
आइआइटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि के अनुसार, दुनिया भर में व्हीलचेयर को अक्सर दिव्यांगता के एक सार्वभौमिक प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस धारणा को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर, जब सही तरीके से बनाई जाती है, तो बोझ नहीं बल्कि स्वतंत्रता, गतिशीलता और समाज में पूर्ण भागीदारी का माध्यम बनती है।
Bhaskar Times Hindi News Portal