देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 2,07,615 : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,909  नए मामले सामने आए हैं और 217 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,07,615 हो गई है, जिनमें से 1,01,497 सक्रिय मामले हैं, 1,00,303 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,815 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 41,03,233 सैंपल टेस्ट हुए हैं, इनमें से 1,37,158 सैंपल का टेस्ट पिछले 24 घंटों में किया गया है।नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि परीक्षण किए गए 115 लोगों के नमूनों में से, नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

ये सभी चेन्नई से लौटे हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 58 हो गई है।हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनम नेगी ने यह जानकारी दी। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 247 हो गई है, जिसमें से 202 सक्रिय मामले हैं।

सिलीगुड़ी में कोरोना के इलाज के लिए बनाए गए एक अस्पताल से मंगलवार को 30 मरीजों को उनके ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर अस्पताल के कर्मचारियों ने इन सभी लोगों का सम्मान किया। कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान राज्य में राष्ट्रीय उद्यान, चिड़ियाघर और पर्यटन स्थल बुधवार को भी बंद रहेंगे।

राज्य के वन मंत्री परिमल सुखाबय्या ने कहा कि लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही हमने अपने पांच राष्ट्रीय उद्यान बंद कर दिए थे। इन्हें बंद हुए अब तीन माह बीत गए हैं। इससे हमें राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। पर्यटकों के नहीं आने से पर्यटन क्षेत्र को भी नुकसान हुआ है।

वंदे भारत मिशन के तहत मंगलवार रात दुबई से स्वदेश लौटे 155 भारतीय नागरिकों में से कुछ ने गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर विमान के उतरते ही पैसे देकर क्वारंटीन केंद्र में जाने से इनकार कर दिया। इससे हवाई अड्डे पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इनमें से कुछ यात्री गोवा के थे तो कुछ महाराष्ट्र और कर्नाटक के रहने वाले थे।

Back to top button