Home / मनोरंजन / धुरंधर द रिवेंज की सफलता पर Arjun Rampal का रिएक्शन

धुरंधर द रिवेंज की सफलता पर Arjun Rampal का रिएक्शन

अभिनेता अर्जुन रामपाल का नाम इन दिनों फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी में उन्होंने खलनायक मेजर इकबाल का किरदार अदा किया है। दमदार अभिनय के लिए अर्जुन की काफी प्रशंसा हो रही है।

इस बीच अर्जुन रामपाल ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की आपबीती सुनाई है और धुरंधर 2 की सफलता को 26/11 का बदला बताया है। आइए जानते हैं कि अर्जुन ने अपने बयान में क्या कहा है-

अर्जुन रामपाल ने सुनाई आपबीती
हाल ही में बीते रविवार को को मुंबई में हुए ‘हेलो! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स’ का आयोजन किया गया है, जिसमें अर्जुन रामपाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने 26/11 की घटनाओं की आपबीती सुनाई। रामपाल ने कहा है-

26 नवंबर, 2008 को मैं होटल फोर सीजन्स, वर्ली में था। उस दिन मेरा जन्मदिन था और मैं अपने दोस्तों को लेने आया था और हम ताज होटल की तरफ जा रहे थे, बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए। एक दोस्त तैयार हो रहा था, जिसके चलते हमें वहीं उसका इंतजार करना पड़ रहा था।

भगवान उसका भला करे। हम बार में थे, हमने ड्रिंक ऑर्डर की और तभी माहिम के पास पहला बम धमाका हुआ। मैंने वह आवाज सुनी और मेरे हाथ में पकड़ा ग्लास कांप उठा। हम सब हैरान थे कि ‘यह आखिर क्या था।

10 मिनट के अंदर ही हम सबके फोन बजने लगे और हर कोई कह रहा था कि कोलाबा में किसी गैंग के बीच लड़ाई छिड़ गई है और हमें वहां न जाने की सलाह दी गई।

20 से 30 मिनट के अंदर ही पूरे फोर सीजन्स होटल को चारों तरफ से घेर लिया गया। हमें उस रात होटल में ही रुकने की इजाजत दी गई और बाहर न निकलने को कहा गया, क्योंकि बाहर निकलना सुरक्षित नहीं था। अपने जन्मदिन के मौके पर मैंने 26/11 के हमलों का वह भयानक मंजर अपनी आंखों से देखा। जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।

बदला लेने के लिए की धुरंधर
अपने बात को आगे जारी रखते हुए अर्जुन रामपाल ने बताया- जब आदित्य धर ने मुझे धुरंधर के बारे में बताया तो मैं तुरंत राजी हो गया। क्योंकि उसमें 26/11 वाला सीन भी मौजूद था। मैं समझ गया था कि अब मैं अपना बदला जरूर लूंगा और ‘धुरंधर’ के किरदार के जरिए मैंने ठीक वैसा ही किया। ‘भारत माता की जय’।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com