Home / खेल / न बाबर, न रिजवान और न अफरीदी… बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम का हुआ एलान

न बाबर, न रिजवान और न अफरीदी… बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम का हुआ एलान

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20I सीरीज के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है। ये टी20I सीरीज 24 जुलाई से मीरपुर में खेली जानी है।

इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को जगह नहीं मिली है। फहीम अशरफ और फखर जमान की टीम में वापसी हुई है, जबकि अहमद दनियाल को पीएसएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार सेलेक्टर्स ने टीम में चुना है।

PAK Vs BAN: सलमान अली आगा को पाकिस्तान मिली टीम की कमान
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान हुआ। पाकिस्तान की टीम से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, और शाहीन शाह अफरीदी टीम से बाहर हैं।

वहीं, फहीम अशरफ और फखर जमान की T20I टीम में वापसी हुई है। अशरफ ने आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I मैच खेला था, जबकि जमान 2024 में इस फॉर्मेट में आखिरी बार दिखे थे।

अहमद दानियाल को मिला मौका
अहमद दानियाल को PSL 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम में पहली बार मौका मिला है। वहीं, तेज गेंदबाजों में नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर अभी भी अपनी चोटों से उबर रहे हैं, जबकि हारिस रऊफ MLC 2025 (USA) में खेलते हुए चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं।

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2024 में इस फॉर्मेट में खेला था। उनके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हारिस, जिन्होंने पिछले तीन T20I में से आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ एक शानदार नाबाद शतक जड़ा था।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार-
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, सूफियान मोकिम।

PAK Vs BAN T20I Series का शेड्यूल
20 जुलाई – पहला T20I, शेर-ए बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर
22 जुलाई – दूसरा T20I, शेर-ए बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर
24 जुलाई – तीसरा T20I, शेर-ए बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com