परिवहन निगम दीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था करायेगा उपलब्ध -दयाशंकर सिंह

लखनऊ: दिनांक: 06 नवम्बर, 2023

प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने दीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था सुलभ कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 12 नवम्बर को दीपावली एवं 19 नवम्बर को छठ का पर्व पूरे प्रदेश में मनाया जाना है। जिसके दृष्टिगत प्रदेश के लोगों को अच्छी परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए परिवहन निगम अपनी तैयारियां कर ले। उन्होंने 10 नवम्बर से 20 नवम्बर तक अधिक संख्या में बसों के संचालन किये जाने के निर्देश दिये हैं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के पूर्व एवं पश्चात की तिथियों में यात्रियों का आवागमन अधिक संख्या में होता है। प्रदेश के लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, परिवहन निगम इसका ध्यान रखेगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बसों के संचालन में वृद्धि सहित कर्मचारियों की उपलब्धता एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु परिवहन निगम इस अवधि में विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू किया है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को मुख्यतः दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि नगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों में जाना होता है जिसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि छठ का पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े धूमधाम से एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग दूरदराज से इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं। रेल यातायात के पश्चात सड़क यातायात ही वह माध्यम से जिससे कि लोग अपने घरों तक पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में परिवहन निगम की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button