Home / बिज़नेस /  पीएम किसान योजना: बजट वाले दिन किसानों को मिलेगा तोहफा या लगेगा झटका

 पीएम किसान योजना: बजट वाले दिन किसानों को मिलेगा तोहफा या लगेगा झटका

बजट की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे हर एक सेक्टर की उम्मीदें नई पंख ले रही है। सरकार से देश का हर नागरिक, हर सेक्टर इस बार के बजट में कुछ ना कुछ चाह रहा है। कृषि क्षेत्र की भी कई डिमांड हैं। उनमें से एक बड़ी डिमांड पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर है। बीते कई महीने से PM Kisan Yojana की राशि बढ़ाने पर चर्चा की जा रही है। किसान समितियों ने सरकार के समक्ष से कई बार इस मुद्दे को उठाया है।

पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे किसानों को हर साल सरकार 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। ये राशि तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। हर किस्त में 2-2 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। किसानों को इसकी अगली किस्त यानी 22वीं किस्त का इंतजार है। इंतजार के बीच आइए जानते हैं कि किसानों को बजट वाले दिन तोहफा मिलेगा या फिर उनके हाथ निराशा लगेगी?

PM Kisan Yojana का आवंटन
वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में पीएम किसान योजना के लिए सरकार ने 63500 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। इससे पिछले वाले बजट में भी यह राशि 63500 करोड़ रुपये ही थी। ऐसे में इसे बार किसानों को उम्मीद है कि सरकार इस योजना को अधिक बजट आवंटित कर सकती है। अगर इसके आवंटन में इजाफा हुआ तो इसका सीधा मतलब यह होगा कि किसान योजना की किस्त में इजाफा होगा।

पिछले केंद्रीय बजट में, कृषि और उससे जुड़े सेक्टरों के लिए FY25 में ₹1.52 लाख करोड़ और FY26 में ₹1.37 लाख करोड़ का आवंटन किया गया था, जबकि MSP और इनपुट सब्सिडी पर खर्च सहित इस सेक्टर पर प्रभावी खर्च ₹3.91 लाख करोड़ से ज्यादा था।

क्या 22वीं किस्त से पहले मिलेगा तोहफा?
अगर 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट में कृषि और उससे जुड़े सेक्टरों को आवंटित होने वाले बजट में इजाफा किया जाता है तो कहीं न कहीं किसानों के लिए यह PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त से पहले बड़ा तोहफा होगा।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अभी सभी मंत्रालय और विभाग बजट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे में 1 फरवरी 2026 को बजट पेश होने के बाद ही PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त आने की संभावना है।

2-2 हजार आएंगे या 4-4 हजार रुपये?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installement) में उन किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आ सकते हैं जिनकी पिछली किस्त कुछ तकनीकि कारणों से रुक गई थी। हालांकि, अगर इस योजना के बजट में इजाफा होता है तो अगले वित्त वर्ष से आने वाली किस्तों में इजाफा हो सकता है।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com