Home / देश विदेश / पीएम मोदी आज रोजगार मेले में 61000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

पीएम मोदी आज रोजगार मेले में 61000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 18वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 61,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने के उद्देश्य से शुरू की गई महत्वपूर्ण पहल है।

इसकी शुरुआत से लेकर अब तक देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं।

18वां रोजगार मेला देश भर के 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, और भारत के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

नए नियुक्त अधिकारी गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि में अपनी सेवाएं देंगे।

About Bhaskar Times

Check Also

भारत-फ्रांस के बीच हुए 13 बड़े समझौते, राफेल से न्यूक्लियर और AI तक क्या बनी सहमति?

भारत और फ्रांस में हुए कौन-से 13 समझौते? देश को कब मिलेगा राफेल और न्यूक्लियर-AI …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com