Home / देश विदेश / पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए 16वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

प्रधानमंत्री नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

पीएम मोदी ने खुद दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा साथियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। इसी कड़ी में कल 12 जुलाई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले का हिस्सा बनूंगा, जिसमें हजारों युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे।

16वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर होगा
देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से ज्यादा भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं और 16वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हो रही हैं।

रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग आदि जगहों पर हुआ है चयन
देश भर से चुने गए नए कर्मचारी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, तथा अन्य विभागों और मंत्रालयों में शामिल होंगे।

About Bhaskar Times

Check Also

भारत-फ्रांस के बीच हुए 13 बड़े समझौते, राफेल से न्यूक्लियर और AI तक क्या बनी सहमति?

भारत और फ्रांस में हुए कौन-से 13 समझौते? देश को कब मिलेगा राफेल और न्यूक्लियर-AI …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com