प्रदेश में कल एक दिन में कुल 96,447 सैम्पल की जांच की गयी

खनऊ: 08 जून, 2022 अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 96,447 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 170 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,52,08,267 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 159 लोग तथा अब तक कुल 20,56,515 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 914 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 07 जून, 2022 को एक दिन में 5,95,744 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,81,756 तथा दूसरी डोज 13,77,58,958 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,37,62,595 तथा दूसरी डोज 1,12,04,996 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 76,31,267 तथा दूसरी डोज 35,51,702 दी गयी। कल तक 32,35,068 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,04,26,342 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button