बजट में किसानों से लेकर आम आदमी तक के लिए बड़े ऐलान

Union Budget 2020 Live: मोदी सरकार 2.0 का दूसरा आम बजट पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण पढ़ रही हैं। आर्थिक मोर्च पर डावांडोल होती स्थिति के बीच हर वर्ग को इस बजट से बड़ी उम्मीदे हैं। किसानों और मध्यमवर्ग के लिए सरकार बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। आयकर की छूट सीमा बढ़ाने पर सभी की नजर है। पढ़िए बजट से जु़ड़ी हर अपडेट –

एक सफल देश में 5 चीजें होना चाहिए 

1. बड़ी बीमारी या महारामी न आए

2. देश के पास संसाधन हो

3. उपज अच्छी हो

4. सब सुखी

5. सुरक्षा और संरक्षा हो

जो राज्य स्वच्छ हवा के लिए काम करे हैं, उनके लिए मापदंड तय किए जाएंगे। इसके लिए 4400 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं।

जयवालु परिवर्तन से निपटने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे, ताकि आपदाओं से निपटा जा सकते। पेरिस समझौते के तहत हम आगे बढ़ेंगे। 2021 से इन पर अमल शुरू करेंगे। अलग-अलग मंत्रालय के जरिए इसे अमल में लाया जाएगा। थर्मल पावर प्लाटंस को बंद किया जाएगा। इस तरह प्रदूषण को कम किया जाएगा। उस जमीन को अलग से उपयोग किया जाएगा। 

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रावधान।

 महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 28,600 करोड़ रुपए। 53,000 करोड़ रुपए अनुसूचित जातिके लिए खर्च किए जाएंगे। पर्यटन से जुड़े अलग-अलग कौशल विकसित किए जाएंगे। हरियाणा, असम, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु सहित 5 जगहों पर आर्कियोलॉजिकल साइट्स विकसित होंगी।

झारखंड में आदिवासी संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। देश में कुल 5 संग्रहालय बनाए जाएंगे। अहमदाबाद में शिपिंग संग्रहालय बनाया जाएगा। इसके लिए 3800 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे।

 प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अब भारत और आगे बढ़ कर जच्चा-बच्चा मृत्युदर को नियंत्रित करने पर जोर दे रहा है। पोषण पर विशेष ध्यान जारी रखने पर जोर दिया जाएगा। षण आहार के लिए 35,300 करोड़ रुपए का आबंटन.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button