‘बिग बॉस’ 13 का आज फिनाले, जानिए किसको मिली सबसे कम राशि?

‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए आज दिन बेहद ही खास है। आज तय होने वाला है कि करीब चार महीेने की कड़ी टक्कर के बाद आखिर ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 का ताज किसके सिर चढ़ेगा। आज यानी शनिवार 15 फरवरी को सीजन 13 ग्रैंड फिनाले होने वाला है। जैसे जैसे फिनाले का समय पास आ रहा हैं ​कंटेस्टेंट के साथ उनके फैंस के दिलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। इतने लंबे समय के बाद हर कोई ये जनाने के लिए बेताब है कि आखिर प्राइज मनी कितनी होगी।

अभी तक प्राइज​ मनी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। प्राइज मनी को लेकर अभी तक तो खुलासा नहीं किया गया है बस ये सुनने में आ रहा है कि ‘बिग बॉस 13’ के फिनाले पर 10 से 12 करोड़ की मोटी रकम खर्च की जा रही है। वहीं विनर को 1 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही ये राशि भी लोगों के सामने आ जाएगी कि विनर को इस बार कितने पैसे मिलेंगे। बहरहाल, हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि ‘बिग बॉस’ के सीजन 1 से लेकर सीजन 12 के अबतक के विनर्स को कितनी राशि मिली है।

साल 2006 में शुरू हुआ ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन अभिनेता राहुल रॉय ने जीता था। इस सीजन में भी विनर को एक करोड़ रुपए ​मिले थे।

आशुतोष कौशिक ने ‘बिग बॉस’ का दूसरा सीजन जीता था। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। बात दें कि आशुतोष रोडीज से मशहूर हुए थे।

‘बिग बॉस’ 3 के विनर विंदू दारा सिंह ने1 करोड़ रुपए प्राइज मनी और लग्जरी कार जीती थी।

‘बिग बॉस’ 4 कसौटी फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जीता था। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में मिले थी।

‘बिग बॉस’ के 5वें सीजन की विनर कुमकुम फेम एक्ट्रेस जूही परमार थीं। उन्हें भी प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए मिले थे।

‘बिग बॉस’ के सीजन 6 की विनर रहीं टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया। उर्वशी ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख प्राइज मनी जीती थी।

एक्ट्रेस गौहर खान सीनज 7 की विनर थीं। शो में गौहर और कुशाल टंडन की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। गौहर को 50 लाख रुपए की इनामी राशि मिली थी।

‘बिग बॉस’ के 8वें सीजन के विजेता थे गौतम गुलाटी। गौतम को 50 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे।

प्रिंस नरूला ने ‘बिग बॉस’ का 9वां सीजन जीता था। प्रिंस को 35 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले थे।

Back to top button