Home / खेल /  भारतीय टीम में हुआ बड़ा बदलाव, अर्शदीप सिंह चौथे टेस्‍ट से बाहर; इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

 भारतीय टीम में हुआ बड़ा बदलाव, अर्शदीप सिंह चौथे टेस्‍ट से बाहर; इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्‍टन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने का मिला है। अभ्‍यास के दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए थे।

ऐसे में वह चौथा टेस्‍ट नहीं खेलेंगे। अर्शदीप सिंह को उसी हाथ में चोट लगी थी, जिससे वह गेंदबाजी करते हैं। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारत के मौजूदा इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

भारत ए टीम का हिस्सा थे कंबोज
24 साल के कंबोज भारत ए टीम का हिस्सा थे। इस टीम ने पिछले महीने 2 तीन दिवसीय मैच खेले थे। उन्होंने दोनों मैचों में पांच विकेट लिए थे। इस तेज गेंदबाज ने इंग्‍लैंड दौरे पर अपनी स्‍पीड और टाइट लाइन से सभी को प्रभावित किया है। हरियाणा के इस गेंदबाज ने 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट चटकाए हैं।

अर्शदीप को लगी है चोट
इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, “अर्शदीप को गहरी चोट लगी है और उसमें टांके लगे हैं। उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कम से कम दस दिन लगेंगे। सिलेक्‍टर्स ने कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।”

अर्शदीप को गुरुवार को नेट्स सेशन के दौरान साईं सुदर्शन की गेंद को फॉलो-थ्रू पर रोकते समय हाथ में चोट लग गई थी। उनके हाथ में टांके लगाए गए हैं। ऐसे में उनके चौथे टेस्ट में खेलने की संभावना कम है। आकाश दीप की उपलब्धता पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वह कमर में दर्द से जूझ रहे हैं। आकाश दीप ने मैनचेस्टर रवाना होने से पहले भारतीय टीम द्वारा आयोजित नेट्स सेशन में गेंदबाजी नहीं की थी।

66 विकेट चटकाए हैं
अर्शदीप सिंह ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्‍यू नहीं किया है। उन्होंने अपने करियर में 21 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट की 37 पारियों भारतीय तेज गेंदबाज ने 66 विकेट अपने नाम किए हैं। भारतीय टीम के असिस्‍टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने सिंह की चोट पर अपडेट दिया था। उन्‍होंने बताया था कि गेंद रोकने की कोशिश करते समय उन्हें कट लग गया था।

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com