भारतीय सर्राफा बाजारो ने सोना और चांदी के जारी रेट्स, जानें क्या है आज के नए दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 11 फरवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, गोरखपुर और बरेली में सोने के दाम में उछाल देखने को मिला है। वहीं आगरा में सोना स्थिर रहा, जबकि चांदी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

कानपुर में सोना के दाम में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जबकि चांदी के रेट स्थिर रहे। शुक्रवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58100 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना के रेट स्थिर रहे जबकि चांदी के रेट में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों में बड़ा उछाल देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 56500 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58500 प्रति दस ग्राम और चांदी 67500 प्रति किलो रही।

बरेली में भी सोना-चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।  शुक्रवार को सोना 57800 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 58000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67200 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Back to top button