भारत के हवाई क्षेत्र में पाक विमानों की नो एंट्री

पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र के उपयोग पर लगे प्रतिबंध को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद उठाया गया था।

पिछले साल अप्रैल से दोनों देश एक-दूसरे के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि बढ़ाते रहे हैं। पाकिस्तान ने मंगलवार को हवाई क्षेत्र को 24 मई तक बंद रखने की घोषणा की थी।

बुधवार को जारी नोटिस टू एयरमेन (नोटम) में कहा गया है कि भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों और पाकिस्तानी एयरलाइंस/ऑपरेटरों द्वारा संचालित/स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

सामान्यत: नोटम एक सूचना होती है जिसमें उड़ान संचालन में शामिल कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी होती है।

Back to top button