भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी आज 68.30 अंक की गिरावट के साथ 12,012.55 पर खुला था

शेयर बाजार आज सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 1.96 फीसद या 806.89 फीसद की भारी गिरावट के साथ 40,363.23 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 40,306.36 अंक तक गया। सेंसेक्स आज 133.11 अंक की गिरावट के साथ 41,037.01 पर खुला था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी आज 2.01 फीसद या 242.25 अंक की गिरावट के साथ 11,838.60 पर बंद हुआ है। दिन भर के कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 11,813.40 अंक तक गया। निफ्टी आज 68.30 अंक की गिरावट के साथ 12,012.55 पर खुला था।

निफ्टी के सारे शेयर लाल निशान पर हुए बंद

पचास शेयरों वाले निफ्टी के सारे शेयर सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए। इनमें सबसे ज्यादा गिरावट JSW STEEL में 7.35 फीसद VEDANTA LIMITED में 6.46 फीसद, TATA STEEL में 6.28 फीसद, HINDALCO में 5.55 फीसद और TATA MOTORS में 4.98 फीसद देखने को मिली।

सारे सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर हुए बंद

सोमवार को सभी 11 सेक्टोरल सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में 5.36 फीसद देखने को मिली। वहीं, सबसे कम गिरावट निफ्टी आईटी में 1.18 फीसद देखने को मिली।

Back to top button