Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / भूपेन्द्र चौधरी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, फाइनल हो गया यूपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम

भूपेन्द्र चौधरी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, फाइनल हो गया यूपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नए अध्यक्ष की घोषणा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को दिल्ली में अहम राजनीतिक मुलाकातें कीं हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि चौधरी ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इसके तुरंत बाद वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले। इन बैठकों को आगामी संगठनात्मक फेरबदल और बदलते राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, नए अध्यक्ष का नाम फाइनल हो गया है। OBC वर्ग से ही नया यूपी अध्यक्ष होगा।

पार्टी चौधरी पर ही भरोसा जता सकती हैः सूत्र
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान इसी हफ्ते होने की संभावना है। हालांकि कई नामों की चर्चा है, लेकिन यह भी संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी दोबारा भूपेंद्र सिंह चौधरी पर ही भरोसा जता सकती है। उनके नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया था, जो उनके हक में एक बड़ा कारक माना जा रहा है। इस बीच भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली में मौजूद हैं और माना जा रहा है कि वह भी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।

एक साल से चल रहा है मंथन
पार्टी संगठन में इस बदलाव पर लगभग एक वर्ष से मंथन चल रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय अब तक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई है। ऐसी संभावना है कि उनके लखनऊ पहुंचने के बाद नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और फिर नए प्रदेश अध्यक्ष का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 14 दिसंबर से पहले घोषणा होने की पूरी संभावना है। प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com