महिंद्रा की यह गाड़ी देगी Tata HBX को टक्कर, कीमत बेहद कम…

भारतीय ग्राहकों का वाहन खरीदनें का नजरीया बीते कुछ सालों में पूरी तरह से बदल गया है। जहां पहले लोग बजट में एक हैचबैक या एंट्री लेवल कार को खरीदतें थे वहीं अब एसयूवी की तरफ रुख कर रहे हैं। वाहन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट को भुनाने के लिए सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर जोर दे रही हैं। इसी क्रम में हमनें कुछ समय पहले टाटा की अपकमिंग HBX को लेकर चर्चा की थी। जिसके बाद अब महिंद्रा अपनी बजट एसयूवी को लेकर सुर्खियो में है।

XUV रेंज में कंपनी करेगी विस्तार: दरअसल, महिंद्रा इन दिनों कई नई SUV पर काम कर रही है, जिसमें XUV700 और नई-जेन स्कॉर्पियो शामिल हैं। Mahindra XUV700 मौजूदा XUV500 SUV को रिप्लेस करेगी। दिलचस्प बात यह है कि Mahindra नए मॉडल पेश करके XUV रेंज में विस्तार करने की भी योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा ने XUV900, XUV400 और XUV100 को अप्रैल 2021 में XUV700 के साथ ट्रेडमार्क किया है। जिसमें कहा जा सकता है, कि नई Mahindra XUV900 एक प्रीमियम SUV होगी

माइक्रो एसयूवी को किया जा सकता है लॉन्च: इसके साथ ही Mahindra ने XUV100 को भी ट्रेडमार्क किया है, जिसे XUV300 कॉम्पैक्ट SUV के नीचे स्लॉट किया जा सकता है। बता दें, Mahindra द्वारा अगर XUV100 को लॉन्च किया जाता है, तो यह Tata HBX, Maruti Suzuki Ignis और आने वाली Hyundai AX1 को टक्कर देगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की है, कि वह बाजार में एक माइक्रो एसयूवी को पेश करेगी।

बेहद कम होगी कीमत: वहीं महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह पूरी तरह से प्रीमियम एसयूवी पर ध्यान केंद्रित करेगा। और XUV300 ब्रांड की एंट्री-लेवल पेशकश होगी। लेकिन ट्रेडमार्क कराए गए XUV100 नाम को लेकर कुछ ओर ही संकेत दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल ज्यादा कुछ ना कहते हुए बता दें, कि अगर इस कार को भारत में लॉन्च किया जाएगा तो इसकी कीमत 5 से 6 लाख के आसपास शुरू होगी।

 

Back to top button