Home / uncat / मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से प्रदर्शनकारियों को हटा आजाद मैदान भेजा गया

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से प्रदर्शनकारियों को हटा आजाद मैदान भेजा गया

JNU Violence दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार शाम को हुई हिंसा के खिलाफ देश के कई राज्यों में छात्रों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी सोमवार से इसके खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, मुंबई पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर अब आजाद मैदान स्थानांतरित कर दिया है। 

हालांकि प्रदर्शनकारी छात्र वहां जाने के लिए तैयार नहीं थे। प्रदर्शनकारियों को आजाद मैदान शिफ्ट करने से पहले, पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संग्राम सिंह निशंदर ने प्रदर्शनकारियों ने इस बारे में बात कही थी। गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन की वजह से जाम लग गया था।

बता दें कि इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किया था। फडणवीस ने कहा था कि ये प्रदर्शन किस लिये किया जा रहा है? फ्री कश्मीर के पोस्टर का क्या मतलब है? मुंबई में हम ऐसे अलगाववादी तत्वों को बर्दाश्त कैसे कर सकते हैं? मुख्यमंत्री कार्यालय से दूर फ्री कश्मीर के नारे लगाये जा रहे हैं? फडणवीस ने ठाकरे से सवाल किया कि क्या वे भारत विरोधी फ्री कश्मीर अभियान को बर्दाश्त करेंगे?

गौरतलब है कि सोमवार को मुंबई के गेटवे आप जेएनयू हिंसा के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान  भारत विरोधी पोस्टर भी लहराये गये थे। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक लड़की को भारत विरोधी पोस्टर लहराते हुए देखा गया, इस पोस्टर पर ‘फ्री कश्मीर’ का नारा लिखा गया था जो काफी हैरान करने वाला है। इसके अलावा अन्य प्रदर्शनकारियों के हाथों में भी कई ऐसे पोस्टर थे जिनके ऊपर अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। 

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा में छात्रसंघ के अध्यक्ष समेत कई छात्र बुरी तरह घायल हो गये थे। इस घटना के दौरान एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। जेएनयू में हुई इस घटना में छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 34 छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स समेत कई अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

About Bhaskar Times

Check Also

प्रयागराज को करोंड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले-एकता का महायज्ञ है महाकुंभ

पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज ऋषि भारद्वाज की तपोभूमि है। यहां अक्षयवट की अमरता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com