मोरपंख के ये खास उपाय आपको बना देंगे मालामाल, ऐसे करें उपाय!

भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख यूं तो लोग घर में शांति बनाए रखने एवं कीट-पतंगों को दूर रखने के लिए करते हैं। मगर क्या आपको पता है मोरपंख के कुछ खास उपाय आपको मालामाल भी बना सकते हैं। तो कौन-से हैं वो उपाय आइए जानते हैं।

1. अगर आप घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं तो घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में मोरपंख की गड्डी रखें। इससे घर का वातावरण अच्छा रहेगा।2. अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं तो पूजा के स्थान पर मोरपंख रख दें। इससे घर में बरक्कत होगी और परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर होंगे।

3. अगर आपकी तरक्की नहीं हो रही है और कोई न कोई मुसीबत आ रही है तो घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखें। साथ ही दो मोरपंख रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो जाएगा।4. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी की कुंडली में राहु दोष है तो उस व्यक्ति को एक ताबीज में मोरपंख बांधकर अपने दाहिने बाजू में पहनना चाहिए। इससे दोष खत्म होता है। साथ ही कार्यों में आ रही रुकावट भी दूर होती है।

5. कई बार नजर लग जाने की वजह से भी तरक्की नहीं हो पाती है। इससे बचने के लिए घर में मोारपंख रखें। इससे नजरदोष दूर होगा।6. अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आप उसकी किताब में मोरपंख रख दें। ऐसा करने से बच्चे की स्मरणशक्ति तेज हो जाएगी।

7. जिन्हें बिजनेस में नुकसान हो रहा है उन्हें दुकान की पूर्व दिशा में मोरपंख रखना चाहिए। साथ ही चांदी या स्टील के कलश में जल भरकर रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

8. यदि पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है, उनमें आपस में बातचीत नहीं होती है तो उनके बेडरुम के पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखें। ऐसा करने से उनके संबंध बेहतर होंगे।

9. अगर आप घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो भगवान कृष्ण को मोरपंख का मुकुट पहनाएं। अब रोजान उन्हें धूप-दीप दिखाए। इससे घर में समृद्धि बढ़ेगी।

10. अगर घर में अशांति का महौल रहता है तो अपने पूजा के स्थान पर धर्म ग्रंथों के बीच में मोर पंख रख दें। इससे देवी-देवताओं की आप पर कृपा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button