यूपी : पति से विवाद के बाद महिला ने चार बेटियों संग खाया जहर, पांचों की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महिला ने अपनी चार पुत्रियों के साथ जहर खा लिया। जिससे पांचों की मौत हो गई। शुक्रवार की रात हुई घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। दो दिन पूर्व पति से हुए मामूली विवाद को कारण बताया जा रहा है। घटना के पीछे परिवार की अत्यधिक गरीबी भी सामने आ रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

फतेहपुर के शांति नगर मोहल्ला निवासी राम भरोसे ढाबे में काम करके परिवार का पेट पाल रहा था। दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर पत्नी श्यामा देवी विवाद हुआ और पति घर से चला गया। शुक्रवार की रात श्यामा देवी ने अपने छोटे से कमरे में अपनी पुत्री पिंकी (20), प्रियंका (16), वर्षा (12) व ननकी (10) के साथ आटे में सल्फास मिलाकर पहले सभी पुत्रियों को खिला दिया उसके बाद खुद भी खा लिया। जिससे पांचों की मौत हो गई। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। आवाज लगाने के बाद भी कोई हरकत नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो एक ही कमरे में पांचों के शव पड़े मिले। भाई दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने पति को अपने हिरासत में ले लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button