Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / यूपी में 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव

यूपी में 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव

प्रदेश सरकार वर्ष 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति देने जा रही है। इसमें शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं। इसी प्रकार वर्ष 2010 बैच के 20 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति दी जाएगी।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में आईएएस अधिकारियों की पदोन्नतियों के लिए डीपीसी हो चुकी है। नियुक्ति विभाग जल्द ही इनके आदेश जारी करेगा। आदेश एक जनवरी से प्रभावी माने जाएंगे।

प्रदेश में हर वर्ष दिसंबर में आईएएस अफसरों की पदोन्नति होती है। इसमें 25 वर्ष की बेदाग सेवा वाले अफसरों को प्रमुख सचिव बनाया जाता है। इस बार 2001 बैच के चारों अफसर प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति पाएंगे। इनमें शशि भूषण लाल देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त हैं।

अजय कुमार शुक्ला नगर विकास विभाग में सचिव हैं। अपर्णा यू इस समय चिकित्सा शिक्षा में सचिव हैं। एसवीएस रंगाराव राजस्व परिषद में सदस्य हैं। इसके साथ ही 16 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2010 बैच के 20 आईएएस अफसरों के नाम सचिव के पद पर पदोन्नति के लिए विचार हुआ है।

इस बैच में दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में लखीमपुर की डीएम हैं, जबकि बाकी अधिकारी विशेष सचिव या सचिव स्तर के पदभार पर कार्यरत हैं। डीपीसी में वर्ष 2013 बैच को सलेक्शन ग्रेड और 2017 बैच को एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे देने के लिए भी एक-एक नामों पर विचार किया गया है।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com