‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने प्यार का इजहार करेगा अभिनव…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी नया मोड़ लेने जा रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि आरोही की तबीयत की वजह से अक्षरा उदयपुर जाने का फैसला लेती है। वहीं, आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही को होश आ जाता है। लेकिन, कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। बल्कि कहानी में ट्वीस्ट तो तब आता है जब एक तरफ मंजरी, अभिमन्यु को आरोही से शादी करने के लिए कहती है। वहीं दूसरी तरफ अभिनव, अक्षरा के लिए अपने प्यार का इजहार करता है। इसके अलावा भी बहुत कुछ होने वाला है। आइए जानते हैं….

आरोही को आएगा होश
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कायरव हॉस्पिटल में आरोही के पास बैठा रहता है। वह आरोही को इस हालत में देख परेशान हो जाता है। वह अपनी पुरानी बातों को याद कर आरोही को उठने के लिए कहता है। तभी आरोही को होश आता है। आरोही को ठीक देख हर कोई भावुक हो जाता है। सब आरोही की नजर उतारने लगते हैं। वहीं कायरव, आरोही को बताता है कि वह पिछले 21 घंटे से बेहोश है। इसके बाद आरोही, अभिमन्यु से कहती है कि वह घर जाना चाहती है। अभिमन्यु मान जाता है और आरोही के डिस्चार्ज पेपर्स तैयार करवाने चला जाता है।

उदयपुर नहीं जाएगी अक्षरा
दूसरी तरफ बड़े पापा, अक्षरा को बताते हैं कि आरोही अब ठीक है। आरोही की तबीयत के बारे में सुनने के बाद अक्षरा उदयपुर न जाने का फैसला लेती है। लेकिन बड़े पापा, अक्षरा के इस फैसले से दुखी हो जाते हैं। तभी अभिनव की मुंह बोली बहन, मुस्कान आती है। वह अक्षरा से पूछती है कि ऐसी क्या वजह है जिसके कारण वह बार-बार उदयपुर जाने का प्लान कैंसिल कर देती है। अक्षरा के पास कोई जवाब नहीं होता है। वह बस ये कहकर मुस्कान को चुप करवा देती है कि मैं तुम्हें जल्द ही सबकुछ बताऊंगी। 

कायरव को आएगी दोनों बहनों की याद
आरोही, बिरला हाउस लौट आती है। यहां आकर आरोही को पता चलता है कि रूही को शांत करवाने के लिए अभिमन्यु ने हिमाचल से जैम मंगवाई थी। रूही बातों-बातों में बताती है कि उसने बैरीज और इलाइजी की जैम खाई थी। रूही की बात सुनकर आरोही अंदाजा लगाती है कि यह जैम अक्षरा ने भेजी है। सबके चले जाने के बाद आरोही, अभिमन्यु से सवाल करती है। लेकिन, अभिमन्यु कुछ बोल नहीं पाता है। हालांकि आरोही, अभिमन्यु के चेहरे से समझ जाती है। वहीं, गोयनका हाउस में कायरव फूट-फूटकर रोने लगता है। वह अपनी दोनों बहनों को याद करता है और कहता है कि वह उनका ध्यान नहीं रख पाया। कायरव को टूटा देख बड़ी दादी भी भावुक हो जाती हैं।

अपने प्यार का इजहार करेगा अभिनव
आगे दिखाया जाता है कि एक बार फिर मंजरी, अभिमन्यु को शादी के लिए मनाने की कोशिश करती है। वह, अभिमन्यु से पूछती है कि क्यों आरोही उसकी पत्नी नहीं बन सकती। वहीं, दूसरी तरफ अभिनव एक फंक्शन में अक्षरा के सामने अपने प्यार का इजहार करता है।

Back to top button