राजभवन में चल रहे परंपरागत खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ एवं रस्साकसी का हुआ आयोजन

लखनऊ : 01 जनवरी, 2024

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यासितों, व बच्चों हेतु आयोजित परंपरागत खेल प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग फाइनल तथा महिला एवं पुरुष रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उल्लास पूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
ज्ञातव्य है राज्यपाल जी द्वारा 31 दिसम्बर, 2023 को इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। इसका समापन 14 जनवरी, 2024 को होगा। प्रतियोगिता में कुल 21 खेल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button