राजस्थान : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म में उसका चाचा गिरफ्तार

राजस्थान में भरतपुर में नदबई के लखनपुर थाना क्षेत्र में आज सात वषीर्य मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घण्टों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूलसिंह राणा ने बताया कि आरोपी लोकेश (22) दुष्कर्म पीड़िता का चाचा है। उन्होंने बताया कि आरोपी इस मासूम को बहला फुसलाकर पास के ही एक खेत मे ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसी दौरान राह चलते एक अन्य युवक ने उसका यह कृत्य देख लिया, इस पर लोकेश मौके से फरार हो गया। 

 एएसपी राणा ने बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद उसे दबोंच लिया। दुष्कर्म की शिकार मासूम बालिका का यहां जिला मुख्यालय के आरबीएम अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button