राज्यपाल ने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

 लखनऊः 09 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कल 10 नवम्बर, 2023 से प्रारम्भ हो रहे पांच दिवसीय प्रकाश पर्व धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से सबके स्वस्थ-समृद्ध, प्रसन्न और प्रगतिशील जीवन की कामना की।

आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि पर्वों के इस उल्लास को हम सब जरूरतमंदों के साथ भी बाँटें। उन्होंने कामना की कि यह प्रकाश पर्व प्रदेश में सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। इसके साथ ही श्री राज्यपाल जी ने लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने , सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने और पर्यावरण के अनुकूल  ग्रीन पटाखे जलाकर पर्व  खुशियां मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button