राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत 08 चालू कार्यों हेतु 02 अरब 13 करोड़ 47 लाख 30 हजार रूपये की धनराशि आवंटित

लखनऊ: 22 मई, 2023

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत 08 चालू कार्यों हेतु रू0 02 अरब 13 करोड़ 47 लाख 30 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन 08 चालू कार्यों में जनपद कौशाम्बी में कौशाम्बी पर्यटन स्थल को जनपद प्रयागराज मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से फोर लेन से जौड़ने का कार्य (लम्बाई 31.85 किमी0) हेतु रू0 08 करोड़, फैजाबाद में फैजाबाद अकबरपुर बसखारी मार्ग (बहराईच फैजाबाद आजमगढ़ मार्ग एस0एच0-30 के चैनेज 118.25 से 155.000 तक जनपद फैजाबाद में एवं 155.000 से 199.200 तक अम्बेडकरनगर) का 04 लेन निर्माण कार्य हेतु 24 करोड़, वाराणसी में बाबतपुर से जमालापुर (राज्य मार्ग सं0-98ए) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 05 करोड़ 98 लाख 24 हजार, उरई में एट बंगर-भीखेपुर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-152) के चैनेज 53.618 से 73.125 (लम्बाई 19.507 किमी0) (माधौगढ़ से जुहीखा तक) चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 14 करोड़ 10 लाख 59 हजार, गाजीपुर में बूढ़नपुर-दीदारगंज-मेंहनाजपुर-औड़िहार मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-124) के चौड़ीकरण का कार्य (लम्बाई 13.30 किमी0) हेतु रू0 02 करोड़ 66 लाख 69 हजार, मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर शुक्रताल मार्ग (पानीपत खटीमा राज्य मार्ग-12 के चैनेज 75.500 से चैनेज 98.400 तक) में पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य हेतु रू0 09 करोड़ 96 लाख 07 हजार, चन्दौली में सकलडीहा-सैदपुर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-69) का 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 30.80 किमी0) हेतु रू0 88 करोड़ 61 लाख 91 हजार तथा वाराणसी/चन्दौली में मोहनसराय उपाध्यायनगर चकिया मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-120) के चैनेज 21.00 से 32.235 तक 04/06 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 11.235 किमी0) हेतु रू0 60 करोड़ 13 लाख 80 हजार (इस प्रकर कुल रू0 02 अरब 13 करोड़ 47 लाख 30 हजार) की धनराशि आवंटित कर दी गयी है।

जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों में उल्लिखित शर्तों के अनुसार बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्त-पुस्तिका के नियमों, स्थाई आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनाराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र/कार्यों के संपरिक्षित लेखा निर्धारित समयावधि में कार्यालय महालेखाकार, उ0प्र0, प्रयागराज एवं शासन को उपलब्ध करा दिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button