Home / धर्म / राम नवमी की शाम घर के इस स्थानों पर जलाएं एक दीपक

राम नवमी की शाम घर के इस स्थानों पर जलाएं एक दीपक

वैदिक पंचांग के अनुसार, सामान्य जन आज यानी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को राम नवमी मना रहे हैं। वहीं वैष्णव समाज 27 मार्च को राम नवमी मनाएगा। हिंदू धर्म में गोधूलि बेला यानी संध्या के समय को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में आज प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की शाम को इन स्थानों पर दीपक जलाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक
राम नवमी के शुभ अवसर पर घर के मंदिर में राम दरबार (राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान) की तस्वीर के सामने एक घी का दीपक जलाना सबसे उत्तम माना गया है। इसक साथ ही आप घर के बाहर 9-9 या 11-11 दीपक जलाकर भी राम नवमी का दीपोत्सव मना सकते हैं। ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिल सकते हैं।

दूर होगी नेगेटिव एनर्जी
राम नवमी की शाम को घर के मुख्य द्वार पर भी तेल का दीपक जला सकते हैं। माना गया है कि गोधूलि बेला में इस स्थान पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मकता दूर रहती है। इस दिन पर मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए। साथ ही दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।

बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
हिंदू धर्म में तुलसी विशेष महत्व रखती है। ऐसे में राम नवमी (Ram Navami 2026) की शाम पर तुलसी के पास एक घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से जातक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, जिससे आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही इस दिन पर तुलसी के पास साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।

क्या कहता है वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार बताया गया है। ऐसे में राम नवमी के पावन अवसर पर इस दिशा में एक दीपक जरूर जलाएं। इसके साथ ही आप शाम के समय घर की बालकनी या छत पर दीए जलाकर भी राम नवमी पर का उत्सव मना सकते हैं, जो बहुत ही शुभ माना गया है।

About Bhaskar Times

Check Also

Numerology: सोमवार से रविवार तक, कौन सा दिन है आपके लिए सबसे लकी? भाग्यांक से जानें अपना शुभ वार

6 सनातन परंपरा और अंक ज्योतिष (Numerology) में हर व्यक्ति के जीवन पर अंकों और …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com