Home / मनोरंजन / ललित मोदी के बिगड़ी तबीयत की जानकारी होते ही राजीव सेन ने किया रिएक्ट..

ललित मोदी के बिगड़ी तबीयत की जानकारी होते ही राजीव सेन ने किया रिएक्ट..

बिजनस मैन और इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर ललित मोदी की तबीयक इन दिनों कुछ नाजुक सी बनी हुई है। वह दो हफ्ते में दो बार कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी बिगड़ी तबीयत की जानकारी होते ही सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने रिएक्ट किया है।

बिजनस मैन और इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर ललित मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह एक सप्ताह से 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्फ्लूएंजा, निमोनिया के साथ दो हफ्ते में दो बार कोविड हुआ। हालांकि, अब उनकी तबीयत पहले से कुछ ठीक है, लेकिन वह अब भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ललित मोदी के इस गंभीर बीमारी की जानकारी होते ही फैंस और कई नामी लोगों ने उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए विश किया। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन भी ललित मोदी के पोस्ट पर कमेंट किया।

शुक्रवार को ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, ‘दो सप्ताह में डबल कोविड के साथ तीन सप्ताह का एकांतवास, साथ ही इन्फ्लूएंजा और गहरे निमोनिया और कई बार वापसी की कोशिश। आखिर में दो सुपरस्टार डॉक्टर और सुपर बेटे, जिसने मेरे लिए लंदन में इतना कुछ किया, के साथ एंबुलेंस के माध्यम से उतरा।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘फ्लाइट ठीक थी। दुर्भाग्य से अभी भी 24/7 ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही हूं। @vistajet के सभी लोगों को धन्यवाद। मैं आप सभी का आभारी हूं। आप सभी को मेरा प्यार और एक बड़ी झप्पी।’

राजीव सेन ने कही यह बात

ललित मोदी की इस कंडीशन की जानकारी होते ही कई सेलिब्रिटी ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। राजीव सेन ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं ललित। हिम्मत से काम लेना।’

सुष्मिता सेन के साथ सुर्खियों में था अफेयर

ललित मोदी पिछले साल तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में थे, जब सुष्मिता सेन के साथ उनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा था। पिछले साल जुलाई में उन्होंने एक्ट्रेस के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर दी थी, जो कि सुष्मिता सेन के साथ थी। इस जानकारी के बाहर आने के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने अपना प्रोफाइल इंट्रोडक्शन पूरी तरह से बदल दिया। सुष्मिता सेन के साथ उनकी तस्वीर को हटाते हुए उन्होंने सिर्फ अपनी तस्वीर लगा दी। जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप हो जाने की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के साथ अपने रिलेशन को लेकर कभी कोई पुष्टि नहीं की।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com