Home / मनोरंजन / वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को गणतंत्र दिवस का मिला फायदा, 26 जनवरी को कमाए इतने करोड़

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को गणतंत्र दिवस का मिला फायदा, 26 जनवरी को कमाए इतने करोड़

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अपने रिलीज तीसरे दिन भी बेहतर कमाई के आंकड़े दर्ज किये हैं। इस फिल्म ने पहले दिन जहां 10.26 करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन 23.47 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब खबरों की मानें तो फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानि 26 जनवरी के अवसर पर अच्छा खासा कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, स्ट्रीट डांसर-3 ने 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपने तीसरे दिन 16-17 करोड़ कमाएं हैं।  हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कमाई थोड़ा और बेहतर हो सकता था। सामूहिक अवकाश होने की वजह से और रविवार की तुलना में इसकी कमाई और भी हो सकती थी।

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के ट्रेलर और गाने को बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म यूथ को ज्यादा टारगेट करती है। यह एक टिपिकल मसाला पॉपकॉर्न फिल्म है। बता दें कि ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के साथ कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ भी रिलीज हुई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ तमिलरॉकर्स वेबसाइट पर लीक हुई है। बता दें कि ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के साथ रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ भी ऑनलाइन लीक हो गई है। पिछले कुछ समय से तमिलरॉकर्स में फिल्में लीक होने की वजह से फिल्म के निर्माता काफी सेक्योरिटी रखते हैं, लेकिन फिर भी इस साइट पर फिल्में लीक हो ही जाती हैं।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com