Home / मनोरंजन / विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की रिलीज डेट का एलान

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की रिलीज डेट का एलान

विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज डेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है और फिल्म इसी जुलाई महीने में आने वाली है। इसके जारी हुए नए प्रोमो में अभिनेता को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। इस खबर के आते ही फैंस में खुशी का माहौल छा गया। विजय देवरकोंडा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना भी अपने आप को अभिनेता की तारीफ करने से रोक नहीं पाई। आइए जानते हैं रिलीज तारीख।

कब रिलीज होगी फिल्म?
विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का नया प्रोमो है। इसकी शुरुआत में अभिनेता को ऑफिसर की वर्दी में देखा गया। हालांकि, इसके बाद एक्टर को कैदी के अवतार में भी दिखाया गया, जिसमें वो अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं। फिर अभिनेता का एक्शन अवतार भी दिखा। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा कि ‘किंगडम’ 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

रश्मिका मंदाना ने की तारीफ
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का टीजर आते ही उनके फैस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभिनेता के लुक को देख अभिनेता के प्रशंसक काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और मशूहर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में एक्ट्रेस ने अभिनेता की पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत बढ़िया, शुभकामनाएं। चलो जश्न की तैयारी करते हैं।’

फिल्म किंगडम के बारे में
किंगडम फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। इसके अलावा फिल्म को सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित किया जा रहा है। वहीं इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com