Home / खेल / विराट कोहली ने RCB प्‍लेयर्स को किया मोटिवेट; बताया कैसे जीत सकते हैं दूसरी ट्रॉफी

विराट कोहली ने RCB प्‍लेयर्स को किया मोटिवेट; बताया कैसे जीत सकते हैं दूसरी ट्रॉफी

तारीख 3 जून 2025, स्‍थान- अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम। समय- रात करीब 11 बजे। रजत पाटीदार की कप्‍तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचा। 17 साल से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्‍म किया और IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्‍स को 6 रन से शिकस्‍त दी। अब आरसीबी की नजर खिताब का बचाव करने पर है। इसके लिए फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 तैयारी शुरू कर दी है।

28 मार्च से होगा आगाज

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। 19वें सीजन के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। भारतीय बल्लेबाज और आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने 19वें सीजन के लिए कमर कस ली है। आरसीबी ने उनके और टीम के अन्‍य प्‍लेयर्स के अभ्‍यास के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

RCB ने शेयर किया वीडियो

RCB ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सभी प्‍लेयर अभ्‍यास करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली अपने साथी प्‍लेयर्स को मोटिवेट कर रहे हैं। कोहली ने कहा, “पिछले साल हमने जो हासिल किया, उसके लिए हमने पिछले दो-तीन सीजन में बहुत मेहनत की है। अब आगे का सफर और भी कठिन होने वाला है क्योंकि दूसरी टीमें हमें कड़ी टक्कर देने वाली हैं।”

एक मिनट भी बर्बाद न करें

विराट ने कहा, “हम इन दिनों को बर्बाद नहीं करते। हम आगे रहते हैं। इसलिए अभी से तैयार हो जाइए। हम जिस भी सेशन में हिस्सा लें, उसका एक मिनट भी बर्बाद न करें। हमें इन ढाई महीनों में अपना 120% देना होगा। मैं सबके चेहरों से देख सकता हूं कि हम चुनौती देने के लिए काफी उत्साहित हैं।”

हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा, “हमारा ऑक्‍शन दिलचस्प रहा। सच कहूं तो मुझे लगता है कि हमने अपने स्क्वॉड को बेहतर बनाया है। हमने कुछ बेहतरीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे पुराने खिलाड़ियों के साथ इन प्‍लेयर्स को आरसीबी के तौर-तरीकों में ढालना, एक नई टीम बनाने का एक रोमांचक हिस्सा है।”

विराट रच सकते इतिहास

विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने 267 मैचों में आठ शतक और 63 अर्धशतकों सहित 8,661 रन बनाए हैं। उनके पास आईपीएल इतिहास में 9,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का मौका है। इसके लिए कोहली को 19वें सीनज में 340 रन बनाने होंगे।

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com