Home / खेल / श्रीलंकाई महिला टीम टी-20 सीरीज के लिए पहुंची भारत, 21 दिसंबर को होगी पहली भिड़ंत

श्रीलंकाई महिला टीम टी-20 सीरीज के लिए पहुंची भारत, 21 दिसंबर को होगी पहली भिड़ंत

श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम वनडे विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ 21 दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भाग लेने के लिए बुधवार को भारत पहुंच गई है। 

इस सीरीज के पहले दो मैच 21 और 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे, जबकि बाकी तीन मैच 26, 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में होंगे। चमारी अटापट्टू के नेतृत्व वाली टीम सीनियर और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। 

IND W vs SL W T20I Series: 21 दिसंबर को होगी पहली भिड़ंत

दरअसल, श्रीलंका ने पिछले लंबे समय से टीम के नियमित सदस्य रहे कुछ खिलाड़ियों को लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया है।

इन खिलाड़ियों में अनुष्का संजीवनी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका दासनायके और अचिनी कुलसुरिया शामिल हैं। संजीवनी की अनुपस्थिति में कौशिनी नुथ्यांगना विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकती है। 

17 साल की स्पिनर शशिनि गिम्हानी और 19 साल की मध्यम गति की गेंदबाज रश्मिका सेवंदी की टीम में वापसी हुई है।

IND W vs SL W: श्रीलंकाई महिला टीम इस प्रकार-

चमारी अटापट्टू (कप्तान) हर्षिता समाराविक्रमा (उपकप्तान) हसिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मधुशानी, काव्या कविंदी, मल्की मदारा, रश्मिका सेवंदी।

Indian Women vs Sri Lanka Women: इंडिया की स्क्वॉड-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com