Home / मनोरंजन / ‘सपने सुहाने लड़कपन’ की ‘गुंजन’ ने रचाई शादी

‘सपने सुहाने लड़कपन’ की ‘गुंजन’ ने रचाई शादी

सपने सुहाने लड़कपन के’ की गुंजन अब अपने रियल लाइफ मयंक के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जी हां, गुंजन की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस रूपल त्यागी (Roopal Tyagi) अब शादी के बंधन में बंध गई हैं।

36 साल की उम्र में रूपल त्यागी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मंगेतर बने नोमिश भारद्वाज (Nomish Bhardvaj) से शादी कर ली है। उनकी शादी की फोटोज सामने आई हैं जिसमें रूपल बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

रूपल त्यागी लाल जोड़े में बनीं दुल्हनिया
रूपल त्यागी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह लाल कलर के लहंगे में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं। आमतौर पर लोग मोतियों या फिर एमराल्ड ज्वेलरी पहनते हैं, लेकिन उन्होंने असली सोने के गहनों से अपना लुक पूरा किया है।

रूपल त्यागी के लहंगे पर ‘Roonom’ लिखा हुआ है जो एक्ट्रेस और उनके दूल्हेराजा के नाम से बना हैशटैग है। एक्ट्रेस ने डबल दुपट्टे से अपना लुक पूरा किया है। उन्होंने हैवी ज्वेलरी को छोड़ मल्टीलेयर्ड गोल्ड नेकलेस और चोकर के साथ मिनिमल मांगटीका, इयररिंग और नथ उनके ब्राइडल लुक में चार-चांद लगा रहा है।

पति के साथ खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस
रूपल त्यागी के पति नोमिश आइवरी कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को येलो जैकेट से पूरा किया है।

नवंबर में ब्वॉयफ्रेंड ने किया था प्रपोज
रूपल त्यागी और नोमिश भारद्वाज ने पिछले महीने ही एक-दूसरे से सगाई की थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने प्रपोजल की झलकियां शेयर की थीं। फोटोज में नोमिश घुटनों के बल बैठकर रूपल को शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आए थे।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com