सामुद्रिक शास्त्र : यदि आपका अंगूठा है ऐसा तो….जरुर जान लें ये बात

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे से उसके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। आप किसी इंसान के अंगूठे को देखकर उसके जीवन से जुड़े कई राज जान सकते हैं। और आप आने वाले संकट को पहले ही भांप सकते है और उसका उपाय खोज सकते है।

कभी नहीं टिकेगा आपके पर्स में पैसा:

  • अगर किसी मनुष्य का अंगूठा हथेली के सही कोण पर स्थित है और उसका झुकाव किसी भी उंगली की तरफ नहीं है तो ऐसा इंसान स्वतंत्र विचार का होता है।
  • लंबे अंगूठे वाले लोग बुद्धिमान और उदार होते हैं। यह लोग अपनी बुद्धि के बल पर अपने दुश्मनों को परास्त कर सकते हैं।
  • इसके विपरीत छोटा अंगूठा अच्छा नहीं माना गया है ऐसे लोगों को उधार या कर्ज देने से बचना चाहिए। क्योंकि इन लोगों को दिया गया पैसा वापस मिलने के कम ही आसार होते हैं।
  • जिन लोगों का अंगूठा मोटा होता है ऐसे लोग हठी होते हैं और इन लोगों की निर्णय शक्ति भी कमजोर होती है।
  • जिन लोगों का अंगूठा कम खुलता है ऐसे लोगों के लगभग हर काम में बाधा उत्पन्न होती रहती है। इन लोगों को सफलता पाने में मुश्किलें आती हैं। यदि अंगूठा खुला हुआ है तो ऐसे लोग आम तौर पर धनी होते हैं।

Back to top button