Home / धर्म / सावन में भगवान शिव को अर्पित करें उनके ये प्रिय भोग

सावन में भगवान शिव को अर्पित करें उनके ये प्रिय भोग

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इसकी शुरुआत 11 जुलाई यानी आज से हो चुकी है। इस पवित्र माह में भगवान शिव को उनके प्रिय भोग (Lord Shiva Favourite Bhog) अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं तो आइए शिव जी के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।

सावन का महीना सभी शिव भक्तों के लिए महत्व रखता है। यह भगवान शिव को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन की शुरुआत आज यानी 11 जुलाई से हुई है। इस पवित्र माह में शिवलिंग पर जल, दूध, और बिल्व पत्र अर्पित करने के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ को उनके प्रिय भोग (Lord Shiva Favourite Bhog) भी जरूर चढ़ाने चाहिए। इससे भगवान शिव खुश होते हैं। साथ ही भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं।

सावन स्पेशल भगवान शिव के प्रिय भोग (Shiv Ji Bhog List)

भांग और धतूरा
भगवान शिव को भांग और धतूरा बहुत प्रिय है। इन दोनों को शिव प्रसाद में शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है। सावन के दौरान भांग को मिश्री या दूध के साथ मिलाकर भोग लगाया जाता है। इसे अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही शिव कृपा मिलती है।

बेल का फल
बेल का फल और बिल्व पत्र दोनों ही भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। शिव जी को बेल का फल भोग लगाने से वे खुश होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

पंचामृत
पंचामृत शिव पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सावन में शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करने के बाद इसे भोग के रूप में भी चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि पंचामृत का भोग लगाने से व्यक्ति को आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ठंडाई
सावन के महीने में ठंडाई का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को इसे अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

हलवा और खीर
सावन सोमवार पर सूजी का हलवा और खीर का भोग भी शिव जी को चढ़ाया जा सकता है। कहते हैं कि इन भोगों को अर्पित करने से भगवान शिव भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। साथ ही जीवन में शुभता आती है।

About Bhaskar Times

Check Also

Numerology: सोमवार से रविवार तक, कौन सा दिन है आपके लिए सबसे लकी? भाग्यांक से जानें अपना शुभ वार

6 सनातन परंपरा और अंक ज्योतिष (Numerology) में हर व्यक्ति के जीवन पर अंकों और …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com