Home / प्रदेश / उत्तराखंड / सीएम धामी सुबह की वॉक पर निकले, सूर्यकुंड में सरयू के किए दर्शन

सीएम धामी सुबह की वॉक पर निकले, सूर्यकुंड में सरयू के किए दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार तड़के सुबह मार्निंग वाक पर निकलते हुए सूर्यकुंड पहुंचे। उन्होंने सरयू नदी के दर्शन किए और सूर्य भगवान को जल अर्पित कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने आसपास मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है। वहीं, वहां टहल रहीं उपस्थित महिलाओं से भी उन्होंने हालचाल पूछा और उनकी समस्याएं सुनीं।

सूर्यकुंड परिसर में हाल ही में हो रही खुदाई और बजरी निकासी के मसले पर मुख्यमंत्री ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से पूछा कि यहां गड्ढ़े क्यों बने हैं। अध्यक्ष इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध रूप से रेत ली जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कहा कि नगर विकास से जुड़े कामों में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व रेडकरस सोसाइटी चेयरमैन संजय सजाती ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की जरूरतों पर चर्चा की। सीएम ने सूर्य कुंड के सुंदरीकरण के लिए पालिका को दिशा निर्देश दिए।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com