Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / सीएम योगी आज मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण

सीएम योगी आज मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ के सरधना स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। दौरे से पहले अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे और करीब 3:10 बजे रवाना होंगे। इस दौरान वे खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को दिन भर पुलिस और प्रशासनिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने खेल विश्वविद्यालय परिसर, सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खेल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण
बुधवार को कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा और कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सलावा पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को परखा।

खोखों को लेकर डीआईजी की नाराजगी
निरीक्षण के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सलावा चौराहे पर बड़ी संख्या में खुले खोखों को देखकर सरधना थाना पुलिस पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि इतनी संख्या में खोखे कैसे खुल गए। पुलिस की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया। इससे पहले कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत भी इस संबंध में पत्र लिख चुके थे।

समीक्षा बैठक के लिए विशेष कक्ष तैयार
सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के लिए जर्मन हैंगर तकनीक से विशेष कक्ष बनाया जा रहा है। इसके पीछे स्विस कॉटेज भी तैयार किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए परिसर में मिनी सीएचसी भी स्थापित की गई है।

अतिरिक्त हेलीपैड किया गया है तैयार
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित मैदान में पहले से मौजूद हेलीपैड के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर एक अतिरिक्त हेलीपैड भी तैयार कराया जा रहा है। इसी स्थल पर जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com