सोनाक्षी सिन्हा अपनी सबसे प्यारी चीज ‌दिहाड़ी मजदूरों के लिए नीलाम कर रही हैं

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी सबसे खास चीज नीलाम करने जा रही हैं उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए हाथ अपना हाथ आगे बढ़ाया है। वो  इससे जुटने वाला सारा पैसा वो दिहाड़ी मजदूरों की सहायता में दान कर देंगी। जानकारी के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा अपने आर्टवर्क की ऑनलाइन नीलामी कराने जा रही हैं। इनमें सोनाक्षी के डिजिटल प्रिंट, स्केच और कैनवास पेंटिंग्स शामिल हैं।

सोनाक्षी ने इस बारे में खुद ट्वीट कर के जानकारी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में खुद की बनाई हुई पेंटिंग के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अगर हम दूसरों के लिए कुछ नहीं कर सकते तो किस बात के अच्छे हैं।  मेरा ऑर्ट वर्क मुझे सोचने समझने की शक्ति को बढ़ाता है।  मुझे ये सब कर के बहुत खुशी मिलती है। लेकिन अब इसका इस्तमाल दूसरों के लिए कर के मुझे और ज्यादा राहत मिलेगी।”

एक्ट्रेस ने कहा, रोजाना दिहाड़ी पर पैसे कमाने वालों के लिए लॉकडाउन की मार सबसे ज्यादा भारी पड़ रही है।  दिहाड़ी मजदूरों के लिए ये लॉकडाउन एक भयानक सपने की तरह आया है। वो इतने बेहाल हो गए हैं कि उनके पास खुद के लिए और अपने परिवार को खिलाने के लिए खाना तक नहीं है. यह दुखदाई है।  इसलिए मैंने फनकाइंड के साथ जुड़कर अपने आर्टवर्क की नीलामी का फैसला किया है। इसमें कैनवास पेंटिंग्स और स्केच का एक मिक्स होगा।  इनको मैंने अपने दिल से बनाया है।  अब इनकी नीलामी से आने वाले पैसों को उन दिहाड़ी मजदूरों की मदद में दिया जाएगा जो अपने लिए खाना तक नहीं जुटा पा रहे हैं।

इससे पहले फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान की बेटी ने भी इसी तरीके से अपने स्केच बना-बना कर बेच रही हैं और उससे जुटने वाले पैसों को लोगों की मदद में दान कर रही हैं।

Back to top button