Home / मनोरंजन / सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल को दी जन्मदिन की बधाई

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल को दी जन्मदिन की बधाई

सोनाक्षी सिन्हा के पति और बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर जहीर को जन्मदिन की खास बधाई देते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी का पोस्ट
सोनाक्षी ने पति जहीर और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी पिता को प्यार से गले लगाती और जहीर की ओर देखकर हंसती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘एकमात्र पुरुष जो मायने रखता है।’ आगे सोनाक्षी ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो। बहुत लकी हैं कि आप पैदा हुए।’

सोनाक्षी-जहीर के बारे में
सोनाक्षी और जहीर पहले अच्छे दोस्त रह चुके हैं। फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल तक डेटिंग के बाद 23 जून, 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की।

जहीर इकबाल का करियर
जहीर इकबाल ने 2014 में सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 2019 में सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘नोटबुक’ से बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया। इसके बाद जहीर ‘डबल एक्सएल’ में भी नजर आए।

सोनाक्षी सिन्हा का करियर
सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘जटाधरा’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने एक धन पिशाचिनी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। सोनाक्षी ‘हीरामंडी 2’ में नजर आएंगी।

About Bhaskar Times

Check Also

Blast OTT Release: फैंस का इंतजार खत्म

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Arjun Sarja की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Blast’ अब थिएटर के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com