हार के बाद Nicholas Pooran ने बताया लखनऊ से कहां हुई चूक

आरसीबी ने एलएसजी को आईपीएल 2026 के 23वें मैच में 5 विकेट से शिकस्त दी और सीजन की अपनी चौथी जीत हासिल की। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की टीम 146 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में आरसीबी की ओर से विराट कोहली (49) ने अपनी क्लास दिखाई और टीम को 5 ओवर के अंदर ही 50 रन के स्कोर के पार पहुंचा दिया। उनका साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी दिया। 

कप्तान रजत 27 रन बनाकर आउट हुए और मैच आरसीबी ने 29 गेंद बाकी रहते हुए ही जीत लिया। ऐसे में मैच हारने के बाद लखनऊ के कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में निराशा जाहिर की।

RCB vs LSG: निकोलस पूरन ने हार के बाद क्या कहा?

दरअसल, ऋषभ पंत की इंजरी के चलते गैरमौजूदगी की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के स्टैंड इन कप्तान निकोलस पूरन ने हार के बाद बताया कि हम एक बेहतर स्कोर को बोर्ड पर खड़ा नहीं कर सके। उन्होंने कहा, 

“हमारे लिए यह सीजन काफी मुश्किल रहा है, खासकर बल्लेबाजी में हमारा प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अगर हमने 175 रन बनाए होते तो हम कड़ी टक्कर दे सकते थे। लेकिन यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम पूरे सीजन बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं और आज हमें इसी की कीमत चुकानी पड़ी।”

पूरन ने आगे कहा, 

यह टी20 क्रिकेट है, एक चुनौतीपूर्ण खेल है। यहाँ लगातार अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता है। लेकिन हमारे खिलाड़ी वाकई कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इसका श्रेय उन्हें जाता है। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। मेरा मानना है कि यह बस समय की बात है। हमें बस धैर्य रखने की जरूरत है, मौके का इंतजार करना होगा और जिम्मेदारी के साथ उसे भुनाना होगा।

-निकोलस पूरन

बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मैच में लखनऊ की लचर बैटिंग हार का सबसे बड़ा कारण रहा। निकोलस पूरन, जिन्हें लखनऊ ने 21 करोड़ में रिटेन किया था, वो मैच में 7 गेंद का सामना करते हुए महज 1 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें स्टंप आउट किया और इस तरह लखनऊ को बड़ा झटका लगा। अपनी बैटिंग को लेकर पूरन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,

“मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और गेंद बल्ले पर भी सही से आ रही है। दुर्भाग्य से, टूर्नामेंट में अब तक चीजें मेरे पक्ष में नहीं रही हैं। लेकिन ऐसा पहले भी हो चुका है। मैं इस स्थिति में पहले भी रहा हूं और जानता हूं कि यहाँ से कैसे लड़कर वापसी करनी है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस खराब दौर से बाहर निकल जाऊंगा।”

मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और गेंद बल्ले पर भी सही से आ रही है। दुर्भाग्य से, टूर्नामेंट में अब तक चीजें मेरे पक्ष में नहीं रही हैं। लेकिन ऐसा पहले भी हो चुका है। मैं इस स्थिति में पहले भी रहा हूं और जानता हूं कि यहाँ से कैसे लड़कर वापसी करनी है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस खराब दौर से बाहर निकल जाऊंगा।

-निकोलस पूरन

Back to top button