10 फरवरी 2020 राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— रिलेशनशिप के मामलों में अविश्वास की भावना पैदा हो सकती है। कुसंगति से हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य का बोझ उत्पन्न होगा। संपत्ति विवाद हो सकते हैं। संतान को पीड़ा हो सकती है। जोखिम भरे निवेशों से बचकर रहें।

वृषभ राशिफल— सरकारी मामलों में समस्या आ सकती है। ह्रदय रोगियों को थोड़ा सावधान रहना होगा। परिवार में कलह होने की आशंका है। किसी घटना के कारण तनाव में आ सकते हैं। क्रोध में नियंत्रण रखें।

मिथुन राशिफल— आपका मनोबल बेहतरीन रहेगा। कम्यूनिकेशन और आईटी से जुड़े लोगों के लिए लाभ की स्थितियाँ निर्मित होंगी। कारोबार में प्रगति होगी। व्यवसायिक यात्रायें लाभप्रद साबित होंगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल— परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों को मैनेज करने में कुछ परेशानी आयेगी। करीबी लोग ही विरोध कर सकते हैं। कडवी जबान बोलने से मानहानि हो सकती है। अनैतिक कार्यों में भाग लेने से बचें।

सिंह राशिफल— कुछ नया सीखने की इच्छा जागृत होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियों का वातावरण रहेगा। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। भावुक होकर निर्णय न लें। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल— अदालती मामले उलझ सकते हैं। गैरजरूरी कामों में धन खर्च होगा। किसी के साथ बहस बड़ा रूप ले सकती है। मन में अज्ञात भय उत्पन्न होगा। शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। दैनिक कार्य बाधित हो सकते हैं।

तुला राशिफल— कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों और संबंधियों से मुलाक़ात होगी। आर्थिक समस्याओं का स्थायी समाधान प्राप्त होंगे। मनोवांछित कार्यों में सफलता मिलेगी। नया प्रेम पल्लवित होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल— कारोबार में प्रयोग सफल होंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नयी नौकरी मिलने की संभावना है। लोगों की बातों में आने के बजाय धैर्यपूर्वक निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशिफल— मन में अज्ञात भय रहेगा। आध्यात्मिक विचारों से ओतप्रोत रहेंगे। आज का दिन आत्ममंथन का है। सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। पिताजी के साथ बैठकर उनकी बातें सुनेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

मकर राशिफल— घर में तनाव का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य थोडा शिथिल रह सकता है। पैरों में तकलीफ बढ़ने की आशंका है। यात्राओं का समुचित लाभ नहीं उठा पायेंगे। आकस्मिक धनहानि हो सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें।

कुम्भ राशिफल— जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यस्थल पर समयानुकूल कदम प्रभावी सिद्ध होंगे। नये व्यवसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। आपकी कोई बहुप्रतीक्षित इच्छा आज पूरी होगी।

मीन राशिफल— सुख-समृद्धि के साधनों में व्यय होगा। नौकरी में आपको संघर्ष करना पडेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। आपकी मेहनत आज सार्थक साबित होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश में थोड़ी सावधानी रखें।

Back to top button