Home / बिज़नेस / 13 दिन में 60% रिटर्न, क्यों लगातार बढ़े जा रहा रिलायंस पावर के शेयरों का भाव

13 दिन में 60% रिटर्न, क्यों लगातार बढ़े जा रहा रिलायंस पावर के शेयरों का भाव

अनिल धीरू भाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी का सिलसिला जारी है। यह शेयर आज फिर 9 फीसदी तक चढ़ गया है। खास बात है कि इस स्टॉक में मई के आखिरी दिनों से बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। 23 मई को कंपनी के शेयर 16 फीसदी तक चढ़ गए थे।

इसके बाद 30 मई को फिर से शेयरों में 11 फीसदी की तेजी आई, और अब 9 प्रतिशत और चढ़कर 71.33 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। सवाल है कि आखिर अनिल धीरू भाई अंबानी ग्रुप की इस कंपनी में इतनी बड़ी तेजी क्यों आ रही है।

1 महीने में पैसा डबल
रिलायंस पावर के शेयरों ने 9 फीसदी की इस तेजी के साथ ही 52 वीक का नया हाई बना दिया है। खास बात है कि इस शेयर ने एक महीने के अंदर 65 फीसदी का रिटर्न दे दिया है, और पिछले एक साल में 170 फीसदी से ज्यादा रिटर्न डिलीवर किया है।

शेयरों में तेजी की क्या वजह?
रिलायंस पावर के शेयरों में लगातार तेजी की बड़ी वजह कंपनी के मजबूत चौथी तिमाही के नतीजे, सुधरते आर्थिक हालात और पॉजिटिव डेवलपमेंट सेनेरियो है। कंपनी ने Q4FY25 में ₹125.57 करोड़ का कंसोलिटेडेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि Q4FY24 में कंपनी को ₹397.56 करोड़ का घाटा हुआ था।

कंपनी की बेहतर बैलेंस शीट और प्रॉफेटिबिलिटी के कारण मार्केट एक्सपर्ट और निवेशक लंबी अवधि के लिए इस स्टॉक के प्रति सकारात्मक नजरिया रख रहे हैं। कंपनी ने पिछले 12 महीनों में 5,338 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है,जिससे लोन-टू-इक्विटी रेशियो वित्त वर्ष 24 में 1.61:1 से घटकर वित्त वर्ष 25 में 0.88:1 हो गया है, जो कंपनी की आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार दिखाता है।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com