Home / बिज़नेस / 14 महीने के निचले स्तर पर आ गई थोक महंगाई, खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता

14 महीने के निचले स्तर पर आ गई थोक महंगाई, खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता

सोमवार को मई 2025 के लिए जारी हुए थोक महंगाई दर (WPI Inflation May 2025) के आंकड़ों के अनुसार यह 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। मई के महीने में थोक महंगाई दर 0.39 फीसदी रही। 14 मार्च 2024 के बाद यह थोक महंगाई दर का सबसे निचला स्तर है। खाने-पीने का सामान सस्ता होने की वजह से थोक महंगाई दर में कमी है। मार्च 2024 में थोक महंगाई दर 0.26% रही थी।

अप्रैल 2025 में भी थोक महंगाई दर 0.85% थी। अप्रैल में महंगाई 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर थी। अब मई के आंकड़े आने के बाद यह 14 महीने का सबसे निचले स्तर पर आ गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए।

WPI Inflation May 2025 : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता

रोजमर्रा की जरूरत वाला सामान सस्ता हुआ है। प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर -1.44% से घटकर -2.02% पर आ गई है। वहीं, फूड इंडेक्स यानी खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 2.55% से घटकर 1.72% पर आ गई है। जबकि, फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -2.18% से घटकर -2.27% पर आ गई है।

मई 2025 में आलू की थोक महंगाई दर (WPI Inflation May 2025) -24.30% से घटकर -29.42% पर आ गई। प्याज की बात करें तो इसकी थोक महंगाई दर 0.20% से घटकर -14.41% पर आ गई है। सब्जी की बात करें तो सब्जियों की थोक महंगाई दर -18.26% से -21.62% पर आ गई है।

6 साल के निचले स्तर पर रिटेल महंगाई  

इससे पहले 12 जून को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। मई में रिटेल महंगाई दर 2.82% रही। यह रिटेल महंगाई दर 6 साल के अपने निचले स्तर पर है। इससे पहले रिटेल महंगाई दर 2019 में सबसे कम 2.86% थी। खाने-पीने की कीमतों में लगातार कमी आने की वजह से रिटेल महंगाई दर कम हुई है।

About Bhaskar Times

Check Also

Elon Musk Trillionaire: अगर एलन मस्क अपनी पूरी दौलत दुनिया के हर इंसान में बांट दें, तो आपके हिस्से में कितने रुपये आएंगे?

Elon Musk अक्सर अपनी कंपनियों, नई तकनीकों और अरबों डॉलर की संपत्ति को लेकर चर्चा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com